2020/07/02

बड़ी खबर-बिहार में ठनका गिरने से 22 लोगों की मौत

BIHAR-ठनका गिरने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरूवार शाम 5.15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने से सबसे अधिक प्रभावति राजधानी patna जिला हुआ है। यहां पर 6 लोगों की मौत हुई है।

Bihar राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, patna ने phone पर प्राप्त हुई जानकारी के हिसाब से एक लिस्ट जारी की है। इसमें आठ जिलों में 22 लोगों की मौत की बात कही गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की लिस्ट के मुताबिक, सबसे अधिक 6 लोग patna में, इसके बाद purwi champaran में चार लोग, samastipur में तीन, shivhar में दो, katihar में तीन, madhepura में दो और purniya व पश्चिमी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है।