BIHAR-ARARIYA में युवा जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक युवा जिला अध्यक्ष मेराज हसन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें युवा जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर जदयू युवा जिला अध्यक्ष मेराज हसन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी, इस मौके पर अररिया में युवा जदयू के संगठन का विस्तार करते हुए अररिया नगर अध्यक्ष के पद पर यजदान मिर्जा को मनोनीत किया गया, वहीं नगर उपाध्यक्ष धीरज कुमार राय, नगर महासचिव के पद पर तौसीफ आलम, नगर सचिव प्रमोद कुमार को मनोनीत किया गया है। अररिया प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नूरुल बशर को मनोनीत किया गया। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली जिन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पार्टी में पदभार ग्रहण करने वाले पदधारकों को युवा जिलाध्यक्ष मेराज हसन के द्वारा माला पहना कर सम्मानित किया गया।
मेराज खान/पलटन सहनी की रिपोर्ट