BIHAR- NALANDA जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली घटना हुई।साध गांव के बिगहा पर गोइठा को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। वारदात में एक की हत्या के प्रतिशोध में दूसरे पक्ष के युवक का गला रेत दिया गया।
दूसरे तरफ खबर सामने आ रही हैं। गोली लगने से गंभीर एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान हरिनन्दन यादव के पुत्र योगी यादव, विद्यानंद यादव के पुत्र राहुल यादव के रूप में हुई है। वहीं रामबाबू यादव के पुत्र विनोद यादव का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में बालेश्वर यादव की पत्नी योगी यादव की दीवार पर गोइठा लगाने गई थी। योगी यादव ने अपनी दीवार पर गोइठा लगाने से बालेश्वर यादव की पत्नी को मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के वालेशवर यादव के गुर्गे ने अखिलेश यादव के पुत्र योगी यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरे ने पक्ष के भोली यादव के गुर्गे ने गुरुवार की रात ही घर से खींच कर विद्यानंद यादव के 25 वर्षीय पुत्र राहुल यादव की जान ले ली।
जबकि रामबाबू यादव के पुत्र विनोद यादव को गंभीर अवस्था में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दो युवकों की मौत एक खबर मिलते ही शुक्रवार की सुबह एसएसपी निलेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है।
Input-jagran