2020/07/31

Bihar-शादीशुदा महिला को अपनी बहन के देवर से था प्यार, घर वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा,ग्रामीणों ने करा दी शादी

BIHAR-lakhisarai से इस वक्त एक खबर मिल रही हैं कि एक प्रेमी युगल को रंगे हांथ पकड़ लिया।ग्रामीणो ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया उसके बाद शादी ही कर दिया।

Lakhisarai-प्रखंड के टाल क्षेत्र के एजनीघाट पंचायत अंतर्गत तुर्केजनी गांव में एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक में देख लिया था। Panchayat स्तर पर दोनों की शादी करा देने का माला सामने आया है। घटना गुरुवार की है।

बताया जा रहा हैं कि तुर्केजनी गांव की एक बहु एवं Nalanda जिला अंतर्गत अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव निवासी बाबूचंद पासवान के पुत्र करम पासवान के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करम पासवान रिश्ते में उस महिला के बहन का देवर भी है। 


महिला की शादी तुर्केजनी गांव में होने से पहले ही उसका प्रेम प्रसंग करम पासवान के साथ चल रहा था। इधर महिला का पति बाहर रहकर कहीं प्राइवेट काम करता है।

रिश्ते के कारण करम पासवान बराबर तुर्केजनी गांव स्थित महिला के सुसराल में आकर अपने प्रेम का इजहार करता था। गुरुवार को भी करम पासवान बाइक से तुर्केजनी आया। इसी दौरान घर वालों ने दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। 

इस मौके पर पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, पंचायत समिति सदस्य वकील पासवान, सरपंच द्रोपदी देवी एवं सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला एवं करम पासवान की शादी गांव स्थित बाबा चौहरमल मंदिर में करा दी गई। साथ ही दोनों पक्ष के लोगों का पंचनामा बनवाकर महिला को उसके प्रेमी के साथ उसके घर कानन भेज दिया।

इसके बाद ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। महिला के पति को फोन करके घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर उस महिला की शादी करम पासवान के साथ करा देने का निर्णय लिया।