2020/07/31

शादी नहीं होने पर युवती ने किया suicide, lockdown के कारण तारीख आगे बढ़ने से थी परेशान

DESK-ChhattisgarhChhattisgarh के दुर्ग सुपेला थाना क्षेत्र के राधिका नगर इलाके में एक 26 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि lockdown की वजह से परिजनों ने उसकी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया था. 

पहले शादी मार्च में होने वाली थी, लेकिन coronavirus के  कारण परिजनों ने शादी को दिसंबर तक टालने का फैसला लिया. इस बात से लड़की इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या कर ली.

लड़की की शादी जिस लड़के से होने वाली थी वो Dubai में काम करता है. पिछले कई महीनों से शादी टल रही थी.घटनास्थल से police को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. Police ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

Police ने शव को कब्जे में लेकर postmortem के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच में जुट गई