2020/07/30

बड़ी खबर-प्रेमी जोड़े ने कर ली खुदकुशी, अपहरण के मामले में पूछताछ करने वाली थी पुलिस

DESK-छत्तीसगढ़ -बिलासपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। ये घटना की मामला दोमुहानी इलाके में हुई।दोंनो की खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

इन्हें अपहरण के एक केस के सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस से दोनों को इतना डर था कि फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया सिर्फ बयान देने के लिए दोनों को थाने बुलाया गया था। अब पिछले के साथ पुलिस इस केस की जांच भी कर रही है। युवक और नाबालिग प्रेमिका के परिजन से पूछताछ की जा रही है।

यहां अमन साहू और इसकी 16 साल की प्रेमिका का शव घर पर रस्सी से लटका मिला। 

 कुछ दिन पहले देवरीखुर्द का रहने वाले वीरेंद्र ने 16 साल की अपनी प्रेमिका के साथ भागकर शादी कर ली थी। वह अमन का साथी था। कुछ दिन वीरेंद्र ने अमन के घर में बिताए। 

17 जुलाई को नाबालिग के परिजन ने वीरेंद्र के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने इसे जेल भेज दिया। इसी मामले में अमन से पूछताछ की जानी थी