National power Grid में बाढ़ का पानी घुस जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव स्थित दरभंगा-मोतिहारी transmission company नाम से इस grid का संचालन होता है.
इसका संचालन दरभंगा-मोतिहारी ट्रांसमिशन कंपनी नाम से होता है. ग्रिड में पानी भर जाने से दरभंगा, मुजफ्फरपुर, लोकही, मोतीपुर और समस्तीपुर पावर ग्रिड में 400 केवीए पावर सप्लाइ पूरी तरह ठप हो गयी है. बिजली आपूर्ति ठप होने से दरभंगा, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. इस ग्रिड में बताया जाता है कि भूटान से किशनगंज होते हुए दरभंगा पावर ग्रिड में बिजली पहुंचती है.फिर यहां से 220 केवी के करीब आधा दर्जन ग्रिड को बिजली आपूर्ति की जाती है.
22 जुलाई से पावर ग्रिड में पानी घुसना शुरू हो गया था. वर्तमान में grid में करीब चार फुट पानी लगा है. पानी का बढ़ना लगातार जारी है।अधिकतर machine पानी में डूब चुकी है.