2020/07/20

बेगूसराय में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा बैंड-बाजे के साथ घर लौटे भाजपा नेता, केस दर्ज

BIHAR-बेगूसराय जिले के BJP के प्रदेश स्तर के नेता कोरोना संक्रमित हो गए। गंभीर हालत में उन्हें पटना में भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिली तो प्रखंड के उत्तरी तेघड़ा के चिल्हाय पंचायत में उनके आवास पर उन्हें सम्मानित किया गया।

 उन्हें बैंड बाजे के साथ ग्रामीण घर लेकर लाए। इस बीच नेताजी और उनके समर्थक लॉकडाउन के सारे नियमों को ताक पर रखकर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए मस्त दिखे।

तेघड़ा एसडीओ डॉ निशांत ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिया है। इस घटना का विडियो वायरल हुआ तब अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए पूरी मामले की छानबीन की और लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया।

 घटना में शामिल लगभग 15 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। 25 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है