2020/07/27

Bed से गिरा Corona मरीज, hospital की लापरवाही से तड़प-तड़पकर हुई मौत

DESK-Hyderabad-तेलंगाना के करीमनगर में Corona मरीज के साथ लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. 

करीमनगर के एक सरकारी Hospital में भर्ती एक मरीज की bed से गिरने के बाद मौत हो गई. District hospital में रविवार को हुई इस घटना में 70 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई. कोरोना मरीज को 22 जुलाई को भर्ती कराया गया था.

बताया जा रहा है कि मृतक गंगाधारा मंडल के वेंकटैयापल्ली का रहने वाला है. मृतक को सांस लेने में दिक्कत थी. इस वजह से उसे oxygen दिया जा रहा था. रविवार को मरीज बेड से गिर गया और oxygen सप्लाई बंद हो गई. इस वजह से मरीज की मौत हो गई.