2020/07/27

Bihar में Bike सवार तीन अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली जांच में जुटी police

BIHAR-MADHUBANI-भारत Nepal सीमा पर बसे बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव में Bike सवार तीन अपराधियों ने सोमवार की  सुबह करीब तीन बजे एक अधेड़ को गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व मुखिया भोला साह के घर के निकट स्व. धनेश शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र देवेंद्र शर्मा उस समय पेशाब करने घर से बाहर निकले थे। उनके बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। 

गोलीबारी कर तीनों अपराधी Bike पर सवार हो जोंकी गांव की ओर भाग निकले। Police को सूचना देते हुए जख्मी देवेंद्र को बासोपट्टी PHC में भर्ती कराया जहां से उसे DMCH, Darbhanga रेफर कर दिया गया है। देवेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। Police ने घटनास्थल से एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया है।