BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा अनुमंडल विभूतिपुर प्रखंड में बढ़ते अपराध के खिलाफ साथी घनश्याम प्रसाद सिंह को अभिलंब बरामद करने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने कल्याणपुर के अबोधबालक दिव्यांशु कुमार के हत्यारे को फांसी दो हरे कृष्ण राम के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश पूर्ण प्रतिरोध मार्च सिंघिया घाट से निकाल कर विभूतिपुर थाना तक किया गया।
प्रतिरोध बड़ी संख्या में शामिल छात्र युवा महिलाओं ने घनश्याम को बरामद करना होगा, अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करो, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद ,पुलिस गुंडा सांठगांठ नहीं चलेगा, आदि नारे लगाते हुए मार्च थाना कैंपस में पहुंचा।
डीवाईएफआई विभूतिपुर अंचल अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई के पूर्व राज्य अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि विभूतिपुर में अपराध कर्मी थाना में आकर बैठता है और थाना अध्यक्ष उसकी खातिरदारी करते हैं। इस परिस्थिति में विभूतिपुर की जनता की जान-माल के ऊपर खतरा बढ़ता जा रहा है।
इसी कड़ी में घनश्याम का अपहरण हुआ है आज तक बरामदगी नहीं होना पुलिस की विफलता का घोतक है। सभा को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई के जिला मंत्री महेश कुमार ने थाना से पीड़ितों को न्याय देने की मांग की अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
खेतिहर मजदूर यूनियन के रामदयाल भारती, विद्यानंद विद्यार्थी ,श्याम किशोर कमल ,कृष्णमूर्ति ,छात्र नेता संजय कुमार, बबलू कुमार, जितेंद्र कुमार, सिया प्रसाद यादव, समीर भारती, मारुति नंदन ,शंकर सहनी ,परमानंद कुमार आदि ने संबोधित करते हुए आंदोलन को तेज करने का संकल्प दुहराया।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट