2020/07/23

समस्तीपुर में चली गोली युवक हुआ जख्मी बाइक लूटकर अपराधी फरार

BIHAR-समस्तीपुर- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत, वार्ड- 11 बनघारा बछकी गाछी के समीप पूर्व से घात लगाए हथियार से लैस तीन अपराधी ने एक 21 वर्षीय युवक को गोली मारकर एक ग्लैमर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। 

गोली युवक के बाएं बांह में लगी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।वहीं गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौजूद हुए। जहां घायल युवक की पहचान भुसवर पंचायत के वार्ड-  8 निवासी बालेश्वर महतो के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई। वहीं घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ग्लैमर बाइक नंबर- BR09U 6394 पर सवार होकर दीपक कुमार उर्फ छोटू कुमार व पड़ोस के ही अजय कुमार पिता- खुशी महतो दिनांक- 22/7/20 दिन बुधवार की शाम दो जगह भोज खाने निकले थे। जिसमें एक जगह माधोपुर में भोज खाएं जिसमें कुछ विलम्ब हो गई। 

वहीं दूसरे जगह समर्था कल्याणपुर के रास्ते होते हुए रामचंद्रपुर भोज खाने जा रहे थे। रात के लगभग 10:00 बजे पूर्व से घात लगाए हथियार से लैश तीन अपराधियों ने बाइक रोककर चाबी खींचना चाहा। जिसका दीपक उर्फ छोटू और अजय ने विरोध किया यहां तक की हाथापाई भी हुई। अंत में अपराधी ने गोली चला दिया। जिससे अजय जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। 

वहीं दीपक के बाएं बांह में गोली लग गई, दीपक घायल हो गया। वहीं तीनों अपराधी  दीपक के ग्लैमर बाइक पर सवार होकर कल्याणपुर की तरफ भाग निकले। 

थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना की खुलासा कर ली जाएगी। वैसे कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को लेकर लगाए गए लॉकडाउन की अवधि में विभूतिपुर में कई घटना घट चुकी है। 

लोग पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। बता दे विभूतिपुर में रेप कांड, लगातार तीन चार मोटरसाइकिल की चोरी, शिवनाथपुर के युवक का गायब होना, चकविदूलिया चौक पर गोली कांड, शराब माफिया जैसी बड़ी- बड़ी घटना लगातार घट रही है। 

वहीं पुलिस घटना पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। अपराधियों का तांडव दिनोंदिन चरम पर है। अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।

 देखना है विभूतिपुर में कब तक इस तरह की अपराध के ग्राफ पर पुलिस काबू करने में सफल हो पाती है। फिलहाल अपराधी आए दिन आसानी से कोई ना कोई घटना का अंजाम देकर निकल जाते हैं।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट