BIHAR-समस्तीपुर -- डॉक्टर के बंद घर मे भीषण चोरी । लाखों के समान की हुई चोरी ।श्राद्ध कर्म में भाग लेने पूरा परिवार है घर से बाहर । स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी ।दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी की घटना ।
चोरों ने एक डॉक्टर के घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखो रुपये की चोरी कर ली हैं।
वीआईपी कॉलोनी निवासी चिकित्सक दांपत्य डॉ हेमंत कुमार एवं डॉ शशि कला के घर अज्ञात चोरों ने बीती सोमवार की देर रात्रि लाखों रुपए मूल्य का सामान चुरा
कर ले भगा।
चिकित्सक पति -पत्नी दोनो दो दिन पहले ही बाहर गए हुए थे ।और उनके आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की चोरों ने कितने लाख का सामान चोरी किया है ।
रूम का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। वहाँ के अमित प्रकाश ने बताया की फूफाजी एवं फुआ दोनों सिवान गए हुए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घर पर आकर जाँच-पड़ताल में जुट गई ।