2020/07/28

BIHAR-कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रतिनियुक्त किये गए 9 डीएसपी, तत्काल ज्वाइन करने का दिया गया आदेश

BIHAR-कोरोना माहमारी से निपटने के लिए मेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस महकमा भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है. हर स्तर पर राज्य के अंदर बिगड़े हालात पर काबू पाने की कवायद चल रही है. 

इस वजह से मंगलवार को बिहार पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी स्तर के कुल 9 पुलिस अफसरों को प्रतिनियुक्त कर दिया है. उन्हें अलग-अलग जिलों में भेजा गया है. सरकार से मिले निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने अपनी लिस्ट बनाई और फिर कार्रवाई की.