BIHAR-समस्तीपुर - पूसा प्रखंड के हरपुर पंचायत के बिशनपुर में नेहरू युवा केंद्र,समस्तीपुर के तत्वधान में जय जवान जय किसान युवा क्लब के द्वारा एक आम का पौधा बेटी के नाम नि:शुल्क कार्यक्रम के तहत प्रभात कुमार की बेटी प्रशंसा कुमारी के हाथों पौधारोपण किया गया।
वही क्लब के सदस्य सूरज कुमार, डॉ0 राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के रूरल मैनेजमेंट (MBA) के छात्र ने कहा कि बेटी और वन को बचाने के लिए बेटी के सम्मान में बेटी के नाम से हर घर के दरवाजे पर पौधरोपण जरूरी है।
मौके पर क्लब सचिव रौशन कुमार,अध्यक्ष अमन कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट