BIHAR-समस्तीपुर- शहर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक सह सिविल सर्जन डॉ. रति रमण झा (आर.आर. झा) आज सुबह आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना सहित अन्य बीमारियों से लड़ते हुए पटना एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली ।
डॉक्टर झा के मृत्यु के के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को समस्तीपुर लाया गया।डॉ. झा का अंतिम संस्कार आज समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे मोक्षधाम में हुआ जहां वह पंचतत्व में विलीन हो गये। डॉ. झा ना सिर्फ़ एक अच्छे चिकित्सक थे बल्कि व्यव्हार कुशल व्यक्तित्व के स्वामी थे।
उनके निधन की खबर सुनते ही चिकित्सा जगत समेत समस्तीपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन चिकित्सा जगत सहित पुरे जिले के लिए अपुर्णिय क्षति है।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट