2020/07/16

बिहार में एक महीना पहले हुई थी शादी, दहेज में नहीं मिली बाइक तो कर दी मर्डर

BIHAR-SITAMARHI-पुनौरा थाने के कोदवारा गांव में एक नई नवेली दुल्हन की हत्या कर दी गई। किचन के फंदे से लटकाकर उसकी मौत को आत्महत्या करार देने की कोशिश की गई। उसके हाथों से अभी मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था।

 15 june को ब्याही गई जूही को अपनी जान देकर दहेज में bike की कीमत चुकानी पड़ी। ससुराली फरार हैं। juhi के पति amritesh police की हिरासत में है। उससे पूछताछ हो रही है।

थानाध्यक्ष dinesh ram ने बताया कि इस मामले में मृतका juhi के पिता kapleshwar sah के बयान पर fir दर्ज की गई है। उसके पति amitesh sah, ससुर dinesh sah व देवर amit sah सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। juhi के पिता बेटी के शव को कलेजे से लगाकर चित्कार कर रहे थे।

 पिछले 15 june को ही जूही की शादी हुई थी और ठीक एक माह पर दिल दहलाने वाली इस घटना से आसपास के लोग भी शोक में डूब गए हैं। पुनौरा थाने के govind फंदह गांव में जूही का मायका है। उसके पिता कपलेश्वर ने बताया कि बड़े अरमानों से इस गांव में बेटी ब्याही थी। dinesh sah के पुत्र अमृतेश साह के साथ शादी में यथासंभव दान-दहेज भी दिया था। 

दहेज लोभियों ने एक अदद बाइक के लिए बेटी को मौत के घाट उतार दिया। फिर उसको आत्महत्या करार देने के लिए बड़ी चालाकी से किचन में शव को लटका दिया। बुधवार को रोजाना की तरह परिवार के सभी लोग खाना पीना खाकर निश्चिंत थे। इसी बीच शादी में दहेज को लेकर विवाद शुरू हुआ और इसका अंत खतरनाक हुआ।  

Input-jagran