2020/07/31

आशिक मिजाज ASI ने पत्नी को छोड़ प्रेमिका से कर ली शादी, पत्नी पहुंची तो जमकर हुआ हंगामा

Bihar Bhagalpur जिला से इस वक्त एक मामला सामने आ रही है जो पूरे देश भर में Corona महामारी है ।तातारपुर इलाके के रेकाबगंज मोहल्ले में गुरुवार को अकबरनगर की खेरहिया निवासी कुमकुम कुमारी ने पति पीयूष पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए पांच घंटे तक जमकर हंगामा किया। 

कुमकुम ने बताया कि पीयूष से उनकी शादी 29 अगस्त 2007 को हुई थी। उन्हें एक बेटा व एक बेटी हैं। वे लोग लालकोठी मोहल्ले में रहते थे। पति पर आरोप लगाया कि इस दौरान उनका संबंध एक लड़की से हो गया। इस कारण पति उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे।

 इस बाबत तातारपुर थाने में पांच अगस्त को पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा और प्रताडऩा का केस भी दर्ज कराया था। न्यायालय में मामला चल रहा है। 27 अप्रैल को पति ने शादी कर ली। लड़की खगडिय़ा की रहने वाली है। किसी ने मोहल्ले से ही फोन कर इसकी सूचना दी। कुमकुम कथित सौतन को ही ढूंढने रेकाबगंज आई थी।


पीयूष भागलपुर स्थित railway सुरक्षा बल में ASI और कुमकुम खेरहिया school में teacher हैं। मामले को शांत कराने के मोके पर police भी पहुँच गई।