2020/07/31

बेगुसराय में ताला तोड़कर घर में चोरी 65 हजार नगद, जेवरात समेत ढाई लाख की सामानों की चोरी

बिहार- बिहार बेगूसराय जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जो पूरे देश भर में कोरोना महामारी है दूसरी तरफ चोर नजर आ रहे हैं जो लाखों की संपत्ति पार कर दिया।बेगुसराय जिले के बखरी थाना के 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया हैं।

जानकारी के अनुसार ताला तोड़कर घर में चोरी किया हैं। 65 हजार नगद, जेवरात समेत ढाई लाख की सामानों की लगभग चोरी हुआ हैं।। इस घटना की खबर देखते ही घरवालों को होश उड़ गया।

बताया जाता है कि पीड़ित चितरंजन पोद्दार का पूरा परिवार गहरी नींद में सोए हुआ था चोर आराम से ताला तोड़कर आसानी से घुस कर चोरी किया और आराम से निकल गया।पीड़ित अपनी बेटी की शादी के दो भरी सोना का जेवर, चालीस भर चांदी और पैसठ हजार नगद,  घर में रखा था।

चोरो ने कई बक्से को घर के पीछे वाले खेत में ले जाकर जरूरी कागजात,कपड़े,जिरोक्स मसीन, फेंक दिया और कीमती समान चुरा लिया।

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों का भी भीड़ लग गई।घरवालों में इस घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी हुई हैं।