छेड़छाड़ के खिलाफ नर्स ने आवाज उठाया, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए और आरोपियों को दबोच लिया. सोशल मीडिया पर सामने आई इस घटना के वीडियो में कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पिटाई की. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों में से एक की पहचान हरवीर के रूप में हुई है, जिसे कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को जेल भेज दिया गया. इसके अलावा बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.