2020/07/24

शिवहर में अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से 5 बच्चे की मौत गांव में मचा कोहराम

BIHAR-SHIVHAR- जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार को डूबने से 5 बच्चे की मौत हो गई है। घटना तरियानी, हिरम्मा और पिपराही थाना क्षेत्र की है। 

तरियानी थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव में मवेशी के लिए चारा लेने गई तीन बच्चियों की मौत सरेह के एक गड्ढे में डूबने से हो गई। जिसकी पहचान मोहम्मद इस्लाम की 14 वर्षीय पुत्री चंदा खातून, मोहम्मद कमरुद्दीन की 13 वर्षीय बेटी हसीना खातून और मोहम्मद फिरोज की 12 वर्षीय बेटी शबनम खातुन के रूप में की गई है। 

तीनों बच्ची को डूबते देख लोगों ने शोरगुल किया और पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए तरियानी पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना हिरम्मा थाना क्षेत्र के बंगटाही गांव की है। यहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से मोहम्मद मुस्लिम के 12 वर्षीय बेटी नसरीन खातुन की मौत हो गई है। 

तीसरी घटना पिपराही थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। जहां नाला पार करते समय मोहम्मद मुस्लिम अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र फिरोज डूब गया है। शव बरामद नहीं हुआ है। SDRF की टीम शव की खोज कर रही है। 

DM ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।