2020/07/15

बिहार में महिला से दुष्कर्म युवक ने बनाया वीडियो वायरल करने की दी धमकी

BIHAR-SITAMARHI-डुमरा थाना क्षेत्र में शादीशुदा एक महिला के साथ चार वर्षों तक गलत काम किया गया। इस दौरान उसका वीडियो बना लिया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। 

वहशी महिला को अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। पीडि़ता पुलिस थाने पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित समेत उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोपितों की तलाश हो रही है।

महिला का आरोप है कि वह चार साल पूर्व आरोपित के संपर्क में आया था। चाकू के बल पर उसने गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद से वह इसको वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करते आ रहा है। इस बीच गर्भवती होने पर उसने महिला का गर्भपात करा दिया।

 फिर वह अपने दोस्तों रामकांत व राघव के साथ संबंध बनाने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा। महिला ने न्याय के लिए कानून का सहारा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित मनीष कुमार मेहसौल ओपी के आदर्श नगर वार्ड-26 का रहने वाला है।पुलिस ने उसकी आपबीती सुनकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छानबीन चल रही है।