समस्तीपुर- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज- कल्याणपुर दक्षिण, टोला- विशनपुर के वार्ड नंबर- 07 की मो .राजो देवी पति स्व.ठीठर राय उम्र 65 वर्ष की मौत घास लाने के क्रम में जमुआरी नदी पार करते समय पानी में डुबने से हो गई। महिला के डूबने से मुखिया श्रीमती अर्चना कुमारी ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा की मांग सरकार से की है। शोक सभा में पूर्व मुखिया सकलदेव राय, दिनेश कुमार राय, अशोक कुमार राय, शंकर भगत,विपिन राय,किसुनदेव राय एवं फूलबाबू राय सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट