2020/07/31

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,419 कार्टून शराब से भरा ट्रक किया जप्त, कारोबारी फरार

BIHAR-समस्तीपुर- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दिनांक-  30/7/20 के रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार 419 कार्टून विदेशी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। वहीं कारोबारी पुलिस को आते देख भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना की एक टीम रात्रि गस्ती में था। जहां सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चौचाही, भरपुरा स्थित बथनाहा चौर में शराब की बड़ी खेप उतर रहा है। वहीं पुलिस ने साथ में मौजूद दलबल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। 

जहां से 419 कार्टून विदेशी शराब( कुल मात्रा 3704.040 लीटर) के साथ एक ट्रक संख्या एच आर 39 डी 3392 को जप्त कर लिया।छापेमारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह,प्रेम संकर चौधरी,राज किशोर सिंह,सुरेश साह,राम बालक यादव,चौकीदार दोरिक सहनी व नंदलाल पासवान थे। वहीं पुलिस ने जप्ती के बाद चौकीदार के पहचान के आधार पर नीतीश कुमार उर्फ बंटी,स्वार्थ सिंह उर्फ भुल्ला,शशि कुमार उर्फ पचखुरिया, व राजीव कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट