2020/07/26

बिहार में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, भीड़ ने ट्रैक्टर फूंका

BIHAR-बक्‍सर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, भीड़ ने ट्रैक्टर फूंका। पहली घटना सोनवर्षा ओपी अंतर्गत केसठ भाटा पुल के पास सुबह हुई, जिसमें ट्रैक्टर और टेम्पो की टक्कर हुई। इसमें टेम्पो पर सवार 50 वर्षीय हरेन्द्र महतो की मौत हो गई, जबकि अशोक पासवान और पंकज पासवान घायल हो गए। दोनों घायल पिता पुत्र हैं।

दूसरी घटना में इटाढ़ी  मुख्य मार्ग पर सुबह भूसा लदे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगो ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।