विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।
इसके बाद घटनास्थल पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार हादसे में गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घायलों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है।