2020/07/05

BIHAR-सड़क दुर्घटना में मरे शिक्षक की विधवा को दिया सहायता राशि

BIHAR-SHEKHPURA- रविवार पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मरे प्राथमिक शिक्षक धर्मराज कुमार की विधवा को समारोहपूर्वक सहायता राशि दी गई। समारोह में डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सतीश कुमार सिंह, नरेश शास्त्री बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के  वरीय उपाध्यक्ष , मुकेश सिंह , एवम शिक्षक संघ के कई नेता गण उपस्थित थे। सूत्रों ने बताया कि सदर प्रखंड के गुन्हेसा गांव निवासी धर्मराज कुमार  बरबीघा प्रखण्ड के मध्य विद्यालय तेऊस में पदस्थापित थे। गत तीन माह पूर्व उनका निधन बाइक दुर्घटना में हो गया था। रविवार को जिले के शिक्षकों ने आपस मे धन इक्क्ठा कर मृतक के आश्रित  विधवा खुशबू कुमारी को एक लाख रुपये का चेक और 15 हजार नकद रुपये की राशि दी।साथ ही विधवा को हर तरह की सहायता संगठन की तरफ से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।