BIHAR-ARWAL- जिला के विभिन्न क्षेत्रों मे प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने केलिए बिना मास्क पहने लोगों को 50, रुपये का जुर्माना काटा गया वही बदले मे दो मास्क दिया गया है, ताकि लोग कोरोना वायरस को ध्यान मे रखकर मास्क पहनना न भूलें ।कलेर बाजार मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी आलोक कुमार साथ मे कलेर पुलिस बिना मास्क पहने लोगों को 50 रुपये का रशीद काटकर बदले मे दो मास्क देते दिखाई दिये । वही बाजारों मे घूम घूमकर लोगों को प्रशासन के द्वारा समझाया गया कि बे वजह घरों से बाहर न निकले बहुत जरुरी काम हो तभी घर से निकलने से पहले मास्क लगाकर निकले हो सकता है कोरोना वायरस आप के आस पास ही घूम रहा हो इसलिए सावधानी बरते भीड़ भाड़ वाले जगहों से बचने का सलाह दिया गया है ।
तबरेज़ अंसारी/पलटन सहनी की रिपोर्ट