BIHAR-SAMASTIPUR-राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्क्रीनिंग अभियान में ABVP कार्यकर्ताओं को सहभागी बनाने के संबंध में समस्तीपुर DM को एक पत्र लिखा हैं।
इस पत्र के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रहित ,समाजहित व राष्ट्रहित में सक्रिय रहने वाला दुनिया का सबसे बड़ा छात्रसंगठन है ।
संगठन कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में निरंतर आम जनमानस की सेवा में तत्पर है।हमारे कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर्स फंड में 36,64,329 रुपये का आर्थिक योगदान भी किया है ।
साथ ही लगातार नि:स्वार्थ भाव से असहाय लोगों तक भोजन पॉकेट, खाद्य सामग्री,मास्क, सैनिटाइजर, रक्तदान व प्रशासनिक सूचना आदि पहुँचाकर समाज का सहयोग किया जा रहा है ।
इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए कोविड-19 जैसी भीषण महामारी से समाज को बाहर निकालने हेतु छात्र-युवाओं की सकारात्मक भूमिका की दृष्टि से सामूहिक स्क्रीनिंग की योजना से जुड़ने का आह्वान संगठन ने किया है ।
इसी के मेडिविजन व अभाविप के जिला में ..58...प्रदेशभर में 1186 छात्रों व कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से कोरोना वरियर्स के रूम में सामूहिक स्क्रीनिंग में भाग लेने हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीयन कराया है।
उन्होंने निवेदन करते हुए कहा की उक्त स्वैच्छिक, सामाजिक कार्य की दृष्टि से कोविड-19 महामारी के रोकथाम हेतु सामूहिक स्क्रीनिंग अभियान में अभाविप कार्यकर्ताओं व छात्रों को प्रर्याप्त प्रशिक्षण व संसाधन देते हुए अनुमति प्रदान कर बिहार के नागरिकों की सेवा व प्रशासन का सहयोग का अवसर प्रदान किया जाये ।