2020/07/20

बड़ी खबर-लॉकडाउन के उल्लंघन में एक साथ 15 लड़कियां व 25 लड़के गिरफ्तार

DESK-NEW DELHI से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।DELHI में POLICE की लाख कोशिशों के बावजूद लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। 

DELHI POLICE NE लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में एक बार मालिक समेत 41 लोगों को ARREST किया है। पूरा मामला पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक, SUNDAY को पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी जब CROSS ROAD कैफे के सामने पहुंचे तो उन्होंने तेज आवाज में गाने की आवाज सुनी। 

इस पर उन्होंने इस कैफे पर छापा मारा। POLICE जब अंदर पहुंची उन्होंने पाया कि बार मालिक तन्वय सिंघल खुद मेहमान नवाजी कर रहा था। इस दौरान वहां पर 15 लड़कियां और 25 लड़के मौजूद थे। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने बार से विस्की, बियर और हुक्का बरामद किया है।

Police ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में बार को सभी चीजों को सीज कर दिया। इसी के साथ बार मालिक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

कैफे में मौजूद 15 लड़कियों और 25 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।