BIHAR-SAMASTIPUR -रेफरल अस्पताल ताजपुर में कल से इनौस के समर्थन से मोतीपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार सिंह अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे. कोरोना संकट को देखते हुए इनौस द्वारा बैनर में दर्ज मुद्दे ही उठाया जाएगा अर्थात शरीर पर करीब 15 जगह तेज धारदार हथियार से हमला कर चीरने के बाबजूद सिंपल इंजरी बनाने वाले चिकित्सक पर कारबाई, मेडिकल बोर्ड का गठन कर पुनः इंजरी बनाने, अस्पताल के हर विभाग में चिकित्सक एवं कर्मी उपलब्ध कराकर नि: शुल्क जांच एवं ईलाज की व्यवस्था कराने, अस्पताल के चिकित्सक को बगल में क्लिनिक चलाने पर रोक आदि मांग किया जाएगा. आप तमाम ताजपुरवासी से सहयोग देने की अपील.