2020/06/22

DARBHANGA एनएसयूआई सहित कुशेश्वरस्थान की जनता 25 जून 2020 को करेंगे जन आंदोलन

BIHAR-DARBHANGA-कुशेश्वरस्थान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर आंदोलन करने का अनुमति लिया। जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा विगत सालों से कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत सती घाट- राजघाट महिला से लड़जा घाट जाने वाली सड़क का दुर्दशा को देखकर जनता के बीच में पहुंचकर आम सहमति से आंदोलन करने का निर्णय लिये है।यह आंदोलन नहीं कुशेश्वरस्थान का इतिहास बदलने का आंदोलन है। लाखों जनताओं के हित का आंदोलन होगा। स्थानीय विधायक, सांसद और अधिकारिय अभी तक जनताओं की सूधी तक नहीं लेने आये है कि जनता किस परिस्थिति में जी रही है। जनहित कल्याण के लिए दरभंगा एनएसयूआई लड़ाई लड़ने को तैयार है और दरभंगा एनएसयूआई लड़ाई लड़ा भी है एवं लड़ाई जीता भी है। यही लक्ष्य व उद्देश्य के साथ आगामी 25 जून को सतीघाट मुख्य सड़क पर बांस बल्ला लगाकर आंदोलन करेगा। छात्र जिला अध्यक्ष ने कुशेश्वरस्थान के जनताओं से अपील किया कि प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने क्षेत्र के विकास हेतु सहयोग व समर्थन करें।

REPORT-SANJAY KUMAR SINGH