2020/06/24

SAMASTIPUR में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

BIHAR-SAMASTIPUR जिले विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में जनता दल यूनाइटेड के पंचायत स्तरीय अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता   प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस खान ने किया। जिस बैठक मे जिला कमिटी के सदस्य एवं प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया तथा सभी व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किए गए कार्यों को सराहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की जितनी भी महत्वाकांक्षी योजना चल रही है सभी योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है। इसलिये सभी व्यक्तियों ने एक स्वर में अपने विभूतिपुर विधानसभा के विधायक राम बालक सिंह को भारी मतों से विजय बनाने के संकल्प को दोहराया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव  के बाद विधायक रामबालक सिंह को मंत्री पद से मुख्यमंत्री जरूर सुशोभित करेंगे। हमारे विधायक जिस प्रकार हमारे विधानसभा क्षेत्र में दिन- रात एक कर विकास की रफ्तार को तेज किये हैं एवं अमन-चैन स्थापित किए हैं। इसके लिए हम सभी उनका शुक्रगुजार हैं। इस बैठक में मोहम्मद अबरार, मोहम्मद नवाब, मोहम्मद शाहनवाज हुसैन, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद सरवर  आदि लोगों ने अपना-अपना मंतव्य दिया। बैठक के अंत में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

REPORT-SANJAY KUMAR SINGH