BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड दो वार्ड पंच नंदलाल सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष की आकस्मिक निधन बीती देर रात हो गई। जो पंचायत चुनाव 2016 के निर्विरोध वार्ड पंच थे। श्री सिंह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं।वही माता और पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात्रि करीब- 11:00 बजे उनकी हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। वही परिजन ने इलाज के बाद उन्हें अपने घर ले आया। जहां बीती रात उनका निधन हो गया । मौके पर सरपंच पति जामुन राम, मुखिया राधेश्याम पासवान, वार्ड सदस्य कपलेश्वर सिंह, उपसरपंच पति अरूण कुमार सिंह, समाजसेवी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और ग्रामीण व्यक्ति परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे। श्री सिंह का अंतिम संस्कार बुढी गंडक नदी में नम आंखों किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र मुरारी ने दिया ।
REPORT-SANJAY KUMAR SINGH