BIHAR-SAMASTIPUR- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर के समस्तीपुर आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारी में जोर- शोर से लग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनताओं से डोर टू डोर मिल रहे हैं। आम नागरिकों ने समस्तीपुर लोकसभा प्रभारी मो. सईदुर रहमान के नेतृत्व मे रूदौली पंचायत के किशनपुर ब्रह्म स्थान पर पंचायत के सैंकड़ों जनता के बीच जनसंवाद किया। जिस मे मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद , जिला प्रवक्ता प्रोफेसर जितेंद्र प्रसाद सिंह, उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने कहा आम आदमी पार्टी आप आम लोगों की पार्टी है। जहाँ सिर्फ जनता और जन कल्याण की बात सुनी जाती है। हम यहाँ विधानसभा चुनाव दिल्ली मौडल पर लड़ने आए हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप का बच्चा अच्छी शिक्षा पाए, उसका स्कूल अत्याधुनिक हो, जिसमें ए.सी कलास रूम हो,बच्चों के कौसल विकास की योजना हो, बच्चों के लिए सुईमिंग पुल की व्यवस्था हो। आप आम आदमी पार्टी की सरकार का चुनाव करे अगर आपको लगता है कि दिल्ली जैसी चिकित्सा व्यवस्था अपने बिहार मे हो ताकि हमें इलाज कराने मेट्रोसिटी न जाना परे तो आम आदमी पार्टी की सरकार का चुनाव कीजिए। जिला प्रवक्ता प्रोफेसर जितेंद्र प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी पूरे भारत वर्ष मे आम आदमी पार्टी से अच्छी आम जनता के लिए कोई पार्टी नहीं है। यह एकलौती पार्टी है। जिसने आम जनता के लिए ही अपनी योजना बनाई । चाहे वह दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा फ्री, महिलाओं की दिल्ली के अंदर बस यात्रा फ्री, बुजुर्ग लोगों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री और भी योजना जो सिर्फ जन कल्याण से जुड़े हैं। वह सिर्फ आम आदमी पार्टी ने ही सकार किया है। अगर आप चाहते हैं कि यह सभी सुविधा आप को बिहार मे भी मिले तो आम आदमी पार्टी की सरकार को चुने। समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी मो. सईदुर रहमान ने कहा दिल्ली मॉडल बिहार की मांग और जरूरत है। जब हम बच्चे को अच्छी शिक्षा देंगे तभी हमारा बच्चा जागरूक बन अपने अधिकार को समझ पाएगा। दिल्ली सरकार ने समाज के सभी वर्गो को सम्मान दिया है। चाहे वह सहिदो को एक करोड़ रूपया देने का या नौकरी देने का हो, आज हम अपने आस पास हुए रोड दुर्घटना को देख मुह मोर चल देते हैं लेकिन दिल्ली मे जो लोग उनहे हाॅस्पिटल पहुँचाते हैं। उनहे केजरीवाल सरकार इनाम देती है और उसे फरिश्ता कहा जाता है। बिहार मे उम्र दराज़ लोगों को पाँच सौ रूपया का पैंसन देती है पर दिल्ली सरकार 2500 रू देती है। अगर आप यह सब बदलाव बिहार मे चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी की सरकार को चुने। इस मौके पर समशेर अली और दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Report-sanjay kumar singh