2020/06/28

SAMASTIPUR-BIHAR DGP गुप्तेश्वर पांडे VIDEO कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से हुए रूब-रू

BIHAR-SAMASTIPUR- BIHAR DGP  गुप्तेश्वर पांडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के जनप्रतिनिधियों से बात किया। जिसे सभी जनप्रतिनिधियों ने देखा और सुना। जिसके तहत शराबबंदी पर  दरभंगा कमिश्नरी मुख्यालय से इस जोन में पड़ने वाले सभी जिले के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष एवं सदस्य से शराबबंदी एवं अपराध नियंत्रण के लिए सहयोग  करने का मांग किया तथा नशा से क्या-क्या समाज में विकृति होती है। उसके संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। 1 घंटों के पी. सी में श्री पांडे ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग सबसे जरूरी  है। साथ ही पुलिस कर्मियों को निर्देश  देते हुए कहा कि आप सभी पुलिस पदाधिकारी पुलिसिंग में बदलाव लाकर समाज सेवा के प्रति अपना कार्यों को आम लोगों के बीच सुदृढ़ होकर दिखावे। बल्कि ऐसा नहीं कि व्यावहारिक तौर पर महसूस हो कि जनता का सबसे बड़ा मित्र पुलिस है। इस कार्यक्रम को कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखने एवं बात करने वालों में अंजू देवी प्रमुख हसनपुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामनारायण मंडल, जितेंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य रामप्रवेश चौधरी, जिला परिषद प्रतिनिधि, मुखिया प्रशांत कुमार राय, रामसखा राय, राम किशोर राय,मोहम्मद सत्तार, आनंद कुमार मोची आदि लोगो थे जिन्होंने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को ध्यानपूर्वक सुना एवं बात किया तथा उसके बताएंगे सही मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया।

REPORT-SANJAY KUMAR SINGH