BIHAR-SAMASTIPUR-खानपुर प्रखंड के नत्थूद्वार निवासी युवा समाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त अंचल कुमार ज्योति एवं बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास से अनुरोध किया है कि महामारी में अपने घर आ चुके प्रवासी मजदूरों वह युवाओं को नए सिरे से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जाए ,ताकि श्रमिक मजदूर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें बिहार विधानसभा चुनाव में, विगत कई वर्षों से बिहार के मजदूर अपनी रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने के वास्ते दूसरे प्रदेशों में रह रहे थे कोरोनावायरस महामारी में सब मजदूर अपने घर आ चुके हैं इन मजदूरों को वोटर बनाया जाए एवं कई युवा भी पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेशों में रह कर पढ़ाई कर रहे थे वे भी वोटर नहीं है इस सब बातो को ध्यान में रखते हुए इस ओर पहल करने की आवश्यकता है ताकि मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग हो सके.. दिल्ली ,हरियाणा ,बंगाल मुंबई, कोलकाता गुजरात अन्य प्रदेशों में बिहार के लोग रोजी रोटी में लगे हुए थे कोरोना के वजह से सभी लोग बिहार पलायन कर गए, इन लोगों को नए सिरे से तिथि निर्धारण कर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जाए कई गुना वोट का प्रतिशत बढ़ेगा.
EDIT-TRIPURARI JHA