BIHAR-SAMASTIPUR HASANPUR प्रखंड के परोड़िया पंचायत के वार्ड संख्या- 9 में वार्ड सदस्य रंजू देवी ने मास्क और साबुन का वितरण किया। वार्ड सदस्य के पति रजनीश महतो, ग्रामीण अशोक महतो, ब्रह्मदेव महतो ने वार्ड सदस्य के साथ प्रति परिवार 4 मास्क, 2 साबुन। कुल- 112 परिवारों को मास्क और साबुन का वितरण किया।
ग्रामीणों ने बताया कि परोड़िया पंचायत में वार्ड सदस्यों को पंचायत के मुखिया द्वारा मास्क और साबुन उपलब्ध कराया गया। बावजूद इसके इस पंचायत में मास्क और साबुन नहीं मिलने का शिकायत मिली है। वहीं ग्रामीणों ने पंचम वित्त आयोग से निकाले गए रुपए तथा खर्च किए गए रुपए को ऑडिट कराते हुए जांच करने की मांग की है।
Report-sanjay kumar singh