BIHAR-SAMASTIPUR- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई अंचल कमिटी विभूतिपुर के द्वारा राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस अंचल कमिटी सह जिला कमिटी सदस्य कंचन कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड के भुसवर में मनाया गया।सभी छात्र-छात्रा अपने हाथ में शिक्षा पर 18% GST लगाने का फैसला वापिस लो,छात्रों के लंबित छात्रवृत्ति का अविलंब भुगतान करो,छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत करो,सरकार सभी छात्रों के तीन महीनों की फीस माफ करें व छात्रों के तीन माह के होस्टल चार्जेज,कमरों के किराए सरकार अदा करे,फीस वृद्धि वापस लो,सभी छात्रों को राहत के रूप में विशेष भत्ता दो आदि का हैण्ड बोर्ड और झण्डा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि देश की मोदी सरकार शिक्षा को रसातल में ले जाने का काम कर रही है।जिसे एसएफआई विरोध करती है।वहीं बिहार सरकार एसटीईटी की परीक्षा हो या बिहार अन्य प्रतियोगिता परीक्षा बिना कारण बताए रद्द कर देती है।जिससे छात्रों पर मानसिक आघात होता है।इस प्रतिरोध दिवस में मनीषा साह,प्रियंका कुमारी,मनीषा कुमारी,अभिषेक कुमार,रजनीश कुमार आदि ने अपनी सहभागिता निभाई।