BIHAR-SAMASTIPUR जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।DALSINGHSARAI थाना क्षेत्र के ढेपुरा NH 28 पर ट्रक की ठोकर से बुलेट सवार दो युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।ये घटना की मामला देर रात गुरुवार की हैं।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया । मृतक युवक की पहचान बेगुसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र तिआई ओपी के नवादा गांव निवासी सैनिक शहीद श्यामलाल राय के पुत्र अमरजीत कुमार राय (22) तथा दूसरे मृतक युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के मेदनी कुँवर के पुत्र नारायण कुँवर उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई है ।जानकारी के अनुसार अमरजीत राय दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में अपने बहनोई विपुल कुमार के यहां से अपने दोस्त नारायण कुँवर के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।इसी बीच हादसा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की करवाई में जुट गई है।POLICE ने ट्रक को भी जब्त कर लिया । पुलिस ने घटना की सूचना स्वजनों को दिया ।