2020/06/25

RAILWAY लाईन के बगल में एक युवक की शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

BIHAR-MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR -SAMASTIPUR रेलखंड के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकन गुमटी नंबर 87 के पास रेलवे लाईन के बगल में एक युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।शव की खबर सुनते ही गांव के लोग धीरे धीरे पहुँचने लगे।मृतक की पहचान पियर थाना के अंर्तगत रतवारा गांव निवासी प्रमोद ठाकुर के 28 वर्षीय पुत्र प्रभाकर कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई हैं ।घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई वही मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि लग रहा है कि युवक की ट्रेन से झटके लगने के कारण युवक की मौत हुई है।पुलिस ने कहा पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा किया जाएगा।