Hindustan Unilever अपने ब्रांड फेयर एंड लवली का नाम बदलने जा रहा है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि फेयर एंड लवली से फेयर शब्द को हटाने की बात चल रही है, नया ब्रांड नेम सभी की मंजूरी के बाद लॉन्च किया जाएगा। कंपनी जो नए नाम के साथ अपने प्रोडक्ट लॉन्च करेगी वो अलग-अलग skin tone वाली महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
We’re committed to a skin care portfolio that's inclusive of all skin tones, celebrating the diversity of beauty. That’s why we’re removing the words ‘fairness’, ‘whitening’ & ‘lightening’ from products, and changing the Fair & Lovely brand name.https://t.co/W3tHn6dHqE
— Unilever #StaySafe (@Unilever) June 25, 2020
कुछ दिन पहले एएससीआई ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के 'फेयर एंड लवली ब्रांड के एडवांस्ड मल्टी विटामिन से संबंधित विज्ञापन को भी भ्रामक करार दिया है। अप्रैल में जिन अन्य प्रमुख ब्रांडों के विज्ञापन पर परिषद ने आपत्ति जताई है उनमें Asian paints, reliance industries, Tata motors, एफसीए इंडिया ऑटोमोबाइल्स, ग्रोफर्स, MakeMyTrip और indigo airlines शामिल हैं। इसके अलावा इसके गोरा बनाने वाले दावे को लेकर भी यहं ब्रांड काफी चर्चा में रहा था।
आपको बता दें कि फेयर एंड लवली को लेकर कई सारे आरोप लगे थे। खासकर skin कलर को लेकर कंपनी पर भेदभाव करने का आरोप लगा था। जिसके बाद अब कंपनी ने ब्रांड नेम ही चेंज करने विचार कर रही है। Hindustan Unilever ने गुरुवार को कहा है कि वो अपने ब्रांड के नाम में से फेयर शब्द का इस्तेमाल बंद कर देगी। कंपनी ने यह भी बताया कि उसने अपने नए नाम के लिए अप्लाई किया हुआ है। हालांकि इसके लिए अभी अप्रूवल नहीं मिला है।
NPUT-HINDUSTAN