2020/06/26

PM मोदी लॉन्च कर रहे हैं आत्मनिर्भर UP रोजगार अभियान, 1.25 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

INDIA PM नरेंद्र MODI ने VIDEO कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आत्मनिर्भर UP रोजगार योजना की शुरुआत की। इस दौरान UP CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों व अन्य को 125 दिनों का रोजगार दिया जाएगा। यह योजना PM MODI द्वारा 20 JUNE को देश के 6 राज्यों और 116 जिलों में शुरू की गई गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत है।UP के 31 जिलों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है और राज्य सरकार इस अवसर का उपयोग श्रमिकों के कल्याण के लिए कर रही है। 25 श्रेणियों के काम पर ध्यान देने के साथ विभिन्न विभागों को काम देने का लक्ष्य रखा गया है और 1.25 करोड़ श्रमिकों को काम मिलेगा। वहीं, इसमें प्रति दिन 60 लाख श्रमिकों को काम दिया जाएगा।इस कार्यक्रम में PM MODI राज्य के 6 जिलों के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। COVID 19  के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए UP के सभी जनपदों के गांव सामान्य सुविधा केंद्रों व कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।