2020/06/30

COVID-19 मरीजों की लाश घसीटते हुए गड्ढे में दफनाने वाला video viral, कांग्रेस नेता ने किया ट्वीट देखें पूरा video

Curnatak बल्लारी-देश इस समय कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इस संकट की घड़ी में कर्नाटक से एक मानवता को शर्मसार करने वाला video सामने आया है. Viral video में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी COVID-19 मरीजों के शवों को अमानवीय तरीके से बड्ढे में फेंकते नजर आ रहे हैं.viral video में आप साफ देख सकते हैं कि एक गाड़ी से कोरोना मरीजों के शवों को घसीटते हुए उतारा जाता है और दूर से ही गड्ढे में फेंक दिया जाता है. Video विचलित करने वाला है.video viral होने के बाद हंगामा काफी बढ़ गया और लोग विरोध भी करने लगे।

कर्नाटक के बल्‍लारी में कोरोना मरीजों के शवों के साथ की जा रही अमानवीय कृत पर कर्नाटक congress के अध्‍यक्ष और विधायक dk shivkumar ने बी एस येदियुरप्पा सरकार पर बड़ा हमला किया है. Video शेयर करते हुए congress विधायक ने लिखा, देख सकते हैं बल्‍लारी में किस प्रकार कोरोना मरीजों के शवों को गड्ढे में अमानवीय तरीके से डंप किया जा रहा है. क्या यही सभ्‍यता है ? उन्‍होंने आगे लिखा, यह तसवीर इस बात का उदाहरण है कि कैसे येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना संकट को संभाला है. उन्‍होंने सरकार से इस मामले पर तत्‍काल कार्रवाई की मांग की है. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, मैं सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं और यह सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा नहीं होगा.