2020/06/30

BIHAR सभी योग्य परिवारों को राशन कार्ड शीघ्र मिले, सुनिश्चित किया जाये -BIHAR CM

BIHAR CM NITISH KUMAR ने मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी योग्य परिवारों को राशन card  शीघ्र मिलना सुनिश्चित किये जाने की बात कही. साथ ही राशन कार्ड वितरण में पारदर्शिता बरतने और सभी राशन card को aadhar  से link कराना सुनिश्चित किये जाने की बात कही. Cm बोले सभी योग्य परिवारों को राशन card मिलना बहुत जरूरी है, ताकि जन वितरण प्रणाली की योजना का लाभ उनको मिलता रहे. Cm  ने कहा कि जिन राशनcard विहीन परिवारों ने अपने आवेदन rtps केंद्रों में जमा किये हैं, उनके आवेदन पत्रों का निष्पादन भी संवेदनशील होकर सुनिश्चित किया जाये.


CM के  निर्देश दिया कि नये राशन कार्डों का वितरण हर हाल में 15 julay तक सुनिश्चित किया जाये. साथ ही वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाये. राशन card  वितरण में soshal distancing का पालन किया जाये. उन्होंने कहा कि सभी योग्य परिवारों को राशन card मिले, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाये. सभी राशन कार्डों को aadhar से भी लिंक करना सुनिश्चित करें.cM ने मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्य सचिव के साथ गैर राशनकार्ड धारक योग्य परिवारों के लिए बनाये जा रहे राशन card और वितरण को लेकर समीक्षा बैठक की. मुख्य सचिव ने cm को बताया कि अब तक गैर राशन कार्डधारी सुयोग्य परिवारों के लिए 22 लाख 79 हजार 552 नये राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं. अब तक 3 लाख 69 हजार 207 राशन कार्ड वितरित किये जा चुके हैं.