MOTIHARI-BIHAR CM की अध्यक्षता में VIDEO कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिलावार बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई एवम् उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।उक्त अवसर पर DM पूर्वी चंपारण ने BIHAR CM को बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिला के बाद प्रवण क्षेत्रों में संभावित बाढ़ को ध्यान में रखते हुए शरण स्थली चिन्हित कर लिया गया है।
सभी अंचलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप अंचल में उपलब्ध सरकारी नाव के भौतिक सत्यापन/यथोचित संधारण एवम् निजी नाव संचालकों से नियमानुकूल इकरारनामा हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है एवम् आवश्यकतानुसार संधारण कार्य अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। पीएचईडी,ग्रामीण कार्य विभाग,पथ निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है।