2020/06/10

Bihar के मिडिल स्कूलों में teacher कि 34000 vacancy

Bihar के मिडिल स्कूलों में teacher कि 34000 vacancy

बिहार में middle school में बंपर बहाली आने वाली है। सरकार जल्‍द ही मिडिल स्‍कूलों में 34 हजार teacher की नियुक्ति करेगी। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि पिछले सप्‍ताह ही सरकार ने बिहार में 94 हजार प्राइमरी शिक्षकों की बहाली की घोषणा की थी। इसके लिए 15 जून से आवेदन भी मांगा गया है और अगस्‍त में बहाली प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।  

नियोजन प्रक्रिया को दिया गया अंतिम रूप


शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की पंचायतों में स्थापित किए गए 2950 नए माध्यमिक विद्यालयों और 2475 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब 34 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द शुरू होने वाली है। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए हाईस्कूलों में सात विषयों में शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन छठे चरण के लंबित 30 हजार माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। छठे चरण के नियोजन में सिर्फ चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटने का कार्य शेष है, जिसे नियोजन इकाइयों को पूरा करना है।  


किन-किन subject में होनी है नियुक्ति 


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक नए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हिंदी विषय में 5425, अंग्रेजी में 5425, विज्ञान में 5425, गणित में 5425, सामाजिक विज्ञान में 5425, द्वितीय भारतीय भाषा (उर्दू, संस्कृत, मैथिली व बंंगला आदि) में 5791 और कंप्‍यूटर में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इन विषयों में शिक्षकों के कुल 33916 पद सृजित किए गए हैं।

Computer teacher केवल high school होंगे बहाल


Computer teacher केवल उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बहाल होंंगे, जबकि प्रत्येक नए माध्यमिक विद्यालय में छह शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षक की जरूरत है वहां पर कम्प्यूटर विषय के शिक्षक को नियुक्त किया जाएगा।