BIHAR PATNA में भोजपुरी सिंगर रंजन कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद रंजन कुमार के शव को एनएच 98 के किनारे बाउंड्री के अंदर बालू के ढेर पर फेंक दिया गया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस काे दी।घरवालों के मुताबिक 10 दिन पहले ही रंजन को हत्या की धमकी मिली थी। हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स अरुण सिंह और कुख्यात अपराधी माणिक पर लगा है।ये घटना पटना के जानीपुर इलाके के सिमरा गांव की है।घटना के बाद उग्र लोगों ने NH-98 सड़क को जाम कर दिया हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच चुकी हैं।घटना को लेकर police जांच में जुटी हुई है।