BIHAR-PATNA में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटायर्ड DSP के चंद्रा ने मंगलवार की सुबह अपने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली। यह घटना बेउर थाना के मित्रमंडल कॉलोनी फेज 2 की है।इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई।POLICE को कमरे से सुसाइड नोट और पिस्टल मिला है। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड DSP अपने पड़ोसी से काफी परेशान थे। आए दिन पड़ोसी के साथ नोंक झोक होती थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुँच चुकी है सभी मामले को लेकर जांच कर रही हैं।