BIHAR-BEGUSARAI जिले मुफस्सिल थाना के राजौरा में मिडिल SCHOOL के पास सोमवार की रात बदमाशों ने एक fci कर्मी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों एक ही bike से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।मृतक में एक की पहचान सांख निवासी fci कर्मी मृत्युंजय sah व दूसरे की पहचान राजौरा पछियारी टोला निवासी मो इश्तियाक के पुत्र मो. एनामुल के रूप में हुई है। एनामुल बाइक मिस्त्री था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनो के सिर में गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दलबदल के साथ police घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार दोनों युवक सांख की और से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लोगों ने गोली की आवाज सुनी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवकों के सिर में गोली मारी गई। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर दोनों शवों के बगल में बाइक गिरी हुई थी।